Jamshedpur Crime: भाजपा नेता के घर पर सुबह-सुबह फायरिंग, हमलावर फरार…आदित्यपुर में अपराधियों का दुस्साहस, इलाके में दहशत

Jamshedpur Crime: Early-morning firing at BJP leader's residence; attackers flee... Criminals display brazen audacity in Adityapur, spreading panic across the area.

जमशेदपुर। शहर से सटे आदित्यपुर क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए भाजपा नेता सपन दास के घर पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है।

स्कूटी से पहुंचे तीन बदमाश, खिड़की को बनाया निशाना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन बदमाश स्कूटी से मौके पर पहुंचे और घर की खिड़की को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। अचानक हुई इस वारदात से आसपास के लोग दहशत में आ गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने शुरू की जांच, संदिग्धों की पहचान

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों से पूछताछ और प्रारंभिक जांच के आधार पर गोली चलाने वालों की पहचान राजू उर्फ टकला और चंदन के रूप में सामने आई है।

संभावित ठिकानों पर दबिश जारी

पुलिस ने दोनों संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जल्द गिरफ्तारी का दावा

थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि किसी भी हाल में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के दायरे में लाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close