जामताड़ा : पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर हत्या,…बदमाश कैश लूटकर फरार…जाने क्या है हत्या की वजह?

Jamtara: Petrol pump employee shot dead,...criminals flee after looting cash...Know what is the reason behind the murder?

झारखंड के जामताड़ा जिले में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे स्थित नायरा पेट्रोल पंप की है।

कैसे हुई वारदात?

देर शाम तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पहुंचे और तेल भरवाने के बहाने कर्मचारी जनार्दन मांझी से बहस करने लगे। इसके बाद उन्होंने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली जनार्दन के पेट में जा लगी। गोली लगने के बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इलाज के दौरान हुई मौत

घायल जनार्दन को पहले फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे जामताड़ा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्या है हत्या की वजह?

परिजनों ने इस हत्या में जनार्दन के बहनोई महेंद्र महतो के शामिल होने का आरोप लगाया है। कुछ दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महेंद्र ने जनार्दन को जान से मारने की धमकी दी थी। हत्या की खबर मिलते ही परिजनों ने महेंद्र महतो के साथ मारपीट की, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच में जुटी

वारदात के बाद पुलिस ने मौके की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close