जवान को लगी गोली : JAP 8 का जवान हुआ गंभीर रूप से जख्मी.. रांची किया गया रेफर

पलामू: लेस्लीगंज जैप-आठ कैंप में देर शाम एक जवान हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, जैप आठ में तैनात जवान हीरालाल सहित अन्य जवानों का ट्रेनिंग चल रहा था। इस क्रम में हीरालाल को आंख में गोली से झटका लग गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इसकेे बाद अन्य साथियों ने उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के संबंध में जैप के अन्य जवानों ने बताया कि बैरल में गोली फंस गया था। निकालने के क्रम में आंख में झटका लगा है।

सूचना मिलने पर पलामू एसपी चंदन सिन्हा मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। वहीं, चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायल जवान हीरालाल को रांची रेफर किया गया है। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना मिली है कि ट्रेनिंग के दौरान गोली फंस गया था। इसे निकालने के क्रम में जवान को झटका लगने से घायल हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close