झारखंड ACB छापा: कर्मचारी के तीन ठिकानों पर एसीबी की दबिश, 37 हजार रुपये रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, घर में मिले थे 11 लाख से ज्यादा…

Jharkhand ACB raid: ACB raided three locations of employee, arrested while taking bribe of Rs 37 thousand, more than Rs 11 lakh were found in the house...

Jharkhand ACB Raid : झारखंड में भ्रष्टाचार के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। एसीबी की टीम ने घूस लेते गिरफ्तार हुए राजस्व विभाग के कर्मचारी के ठिकानों पर दबिश दी है। दरअसल ACB ने तीन जनवरी को मुंशी राम को 37 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। जिसके बाद बिहार-झारखंड में उनके तीन ठिकानों पर छापा मारा गया।

मुंशी राम एक व्यक्ति से उसकी जमीन की मापी के लिए यह रिश्वत मांग रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद अब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को रिश्वत लेने के मामले में उनके तीन ठिकानों पर दबिश दी है। रांची के सदर सीओ मुंशी राम के करीबी राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार के झारखंड व बिहार स्थित ठिकानों पर छापा मारा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसीबी की 15 सदस्यीय टीम ने सुबह 6 बजे से रांची, गुमला और बिहार के औरंगाबाद में स्थित उनके चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। गिरफ्तारी के बाद उनके घर से 11 लाख 42 हजार रुपए नगद बरामद किए गए थे। ACB की टीम राजेश कुमार के सभी ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की गहन छानबीन कर रही है।

आपको बता दें कि राजेश कुमार वर्तमान में रांची के नामकुम अंचल में राजस्व कर्मचारी सह उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वह रांची के टैगोर हिल रोड स्थित अनन्या अपार्टमेंट के पहले माले पर रहते हैं। पूर्व में वह गुमला और घाघरा ब्लॉक में पदस्थापित थे। यह कार्रवाई मुंशी राम के भ्रष्टाचार मामले की जांच के दौरान राजेश कुमार की संलिप्तता सामने आने के बाद की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई का विवरण अभी सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि छापेमारी में कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है। अचल-चल संपत्ति की भी नयी जानकारी सामने आ सकती है। एसीबी की जानकारी से ही अब आगे कुछ स्पष्ट हो पायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close