Jharkhand Agniveer Exam Date: लिखित परीक्षा की तारीख हुई फाइनल….जानिए परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र सहित पूरी डिटेल जानकारी

रांची: अग्निवीर भर्ती के लिए फिजिकल और मेडिकल के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा खेलगांव कांप्लेक्स में आयोजित होगी। यह जानकारी झारखंड बिहार के आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिसर ब्रिगेडियर मुकेश गुरुंग ने गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।

उन्होंने बताया कि झारखंड से अग्निवीर के लिए फिजिकल परीक्षण में शामिल होने के लिए 86000 से अधिक युवाओं ने आवेदन दिया था। शुक्रवार को अंतिम भर्ती रैली होगी। ब्रिगेडियर ने कहा कि फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 13 नवंबर को होगी, जिसके लिए उन्हें एडमिट कार्ड दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ब्रिगेडियर गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि झारखंड के 24 जिलों से अग्निवीर बहाली में कुल 86 हजार युवाओं को प्रक्रिया के तहत रजिस्टर्ड कराया था। इसमें कुल 83 हजार अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। इसमें सबसे अधिक पलामू जिला के विद्यार्थी शामिल हुए हैं।

सफल अभ्यार्थियों को चार कैटेगरी के तहत अग्निवीर बहाली में जनरल ड्यूटी, क्लार्क, स्टोर कीपर, टेक्निकल ट्रेड में बहाल किया जाएगा। साथ ही अग्निवीर बहाली प्रक्रिया में महिलाओं ने भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है, जिसमें भी जल्द ही बहाली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने पांच दिवसीय बहाली प्रक्रिया को सफल बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि लगभग 40,000 की भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। ब्रिगेडियर ने 5 सितंबर से शुरू हुई भर्ती रैली में सहयोग के लिए मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा सहित जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close