BBMKU प्राइवेट टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज एसोसिएशन की बैठक संपन्न, विधायक मथुरा महतो सहित कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल

धनबाद। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय प्राइवेट टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज एसोसिएशन की आम बैठक हाउसिंग कॉलोनी स्थित MIG B-41 भवन एसोसिएशन कार्यालय में सभी सम्मानित सदस्यगण की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ0 आर एन चौबे, अध्यक्ष ने किया तथा संचालन सचिव श्री शंकर प्रसाद स्वर्णकार ने किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्यक्रम पर माननीय विधायक श्री मथुरा महतो, पूर्व मंत्री/ विधायक श्री जलेश्वर महतो तथा माननीय विधायक सिंदरी श्री इंद्रजीत महतो जी की धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिनका स्वागत पुष्प गुच्छ तथा अंग वस्त्र देकर किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसोसिएशन की लड़ाई को मजबूती से संघर्ष पूर्ण तरीके से लड़ने के लिए माननीय विधायक श्री मथुरा महतो जी को स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि विश्वद्यालय परिसर में निर्मित बिनोद बिहारी महतो जी के प्रतिमा का अनावरण भव्य समारोह आयोजित कर अविलंब किया जाय।

इसके लिए माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति और कुलपति महोदय सहित झारखंड सरकार को पत्र दिया जाय। बी0 एड0 महाविद्यालयों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर विचार किया गया। बी0एड0 महाविद्यालयों को स्थाई संबंधन, जे सी ई सी ई बी द्वारा अभ्यर्थियों से हर बार साक्षात्कार में शुल्क लिया जता है जिसे एक बार लिया जाय, खुले साक्षात्कार में एन सी टी ई के अहर्ता के अनुसार बिना सी एम एल वाले छात्रों का नामांकन लेने हेतु सरकार से पहल करने पर विचार किया गया।

इस अवसर पर डॉ0 सैफुल्ला खालिद, डॉ0 अरुण कुमार बर्मा, प्रतोष महतो, मधुसूदन महतो, प्रभास कुमार शाह, डॉ0 रईस खान, डॉ नसीम अहमद, खुर्शीदा मल्लिक, राजेश सिंह सहित धनबाद तथा बोकारो के 16 महाविद्यालयों के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

close