झारखंड बिग एक्सीडेंट: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की गयी जान, बोलेरो ने मारी टक्कर

Jharkhand Big Accident: Three people died in a horrific road accident, Bolero hit them

Jharkhand Big Accident : झारखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी। घटना हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरा-मेढ़कुरी मुख्य मार्ग की बतायी जा रही है। सड़क दुर्घटना में तीन ग्रामीणों की जान चली गई। तीन ग्रामीण अपने मवेशियों के साथ सड़क किनारे जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हादसे में जहां दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। मृतकों में मेढ़कुरी पंचायत के अमली गांव निवासी बासुदेव यादव (60 वर्ष), घाघरा गांव के रामसेवक मेहता (50 वर्ष) और तुलसी मेहता शामिल हैं। पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है, लेकिन हादसे के बाद से चालक फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और हादसे को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। स्थानीय लोगों के अनुसार तीनों अपने मवेशियों को लेकर झुमरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में सेवाने नदी के पास यह हादसा हुआ।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलने के बाद दारू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

close