Jharkhand Breaking: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल

Jharkhand Breaking: Encounter between police and Naxalites, two soldiers martyred, one injured

Jharkhand Breaking:  झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पलामू में बुधवार देर रात सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बहादुर जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की पुष्टि पुलिस विभाग द्वारा की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह मुठभेड़ पलामू जिले में हुई, जहां सुरक्षाबलों को नक्सलियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके दौरान नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवानों ने वीरगति प्राप्त की, जबकि एक अन्य जवान को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। घायल जवान को हेलिकॉप्टर के जरिए रांची स्थित मेडिका अस्पताल लाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीजीपी अजय सिंह ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।”

 

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है और सघन तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगलों में भाग गए, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है।

 

इस घटना ने राज्यभर में शोक की लहर दौड़ा दी है। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

शहीदों को शत्-शत् नमन।

Related Articles

close