Jharkhand Breaking: कुआं में डूबने से पिता-पुत्र की मौत

सिमडेगा : ठेठईटांगर थाना क्षेत्र बमबलकेरा में कुंआ में डुबने से पिता-पुत्र की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि बमबलकेरा पंचायत के सिरिंगबेडा भंडार टोली निवासी रामधन सिंह (30 वर्ष) अपने एक वर्षीय पुत्र दुर्गा सिंह को साथ लेकर करमा पूजा देखने जा रहा था। इसी क्रम में गंझू टोली के समीप सड़क के किनारे स्थित कुआं में गिर गया जिससे पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close