झारखंड ब्रेकिंग- स्कूलों में छुट्टी बढ़ायी गयी: भीषण ठंड और शीतलहरी का जारी हुआ अलर्ट, 6 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने के आदेश, पढ़िये गाइडलाइन

Jharkhand Breaking: School holidays extended: Severe cold and wave alert issued, schools closed until January 6th, read guidelines.

School Closed : झारखंड में भीषण ठंड के बीच स्कूलों में छुट्टी का बड़ा फैसला लिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के बाद रांची जिले में भारी ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने 5 और 6 जनवरी 2026 को KG से 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों पर लागू होगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड, रांची द्वारा जारी विशेष मौसम बुलेटिन के आधार पर रांची जिले में अगले आदेश तक भारी ठंड एवं शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इस चेतावनी के तहत रांची जिले को येलो जोन में रखा गया है, जहां ठंड का असर अधिक रहने की संभावना जताई गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

KG से 12वीं तक की कक्षाएं दो दिन के लिए स्थगित

रांची जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में KG से लेकर 12वीं कक्षा तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 5 जनवरी 2026 से 6 जनवरी 2026 तक पूर्ण रूप से स्थगित रहेगा।प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विद्यालय प्रबंधन को आदेश पालन के निर्देश

जारी आदेश के मुताबिक सभी विद्यालय प्रबंधन इस निर्देश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। यदि किसी विद्यालय द्वारा आदेश का उल्लंघन किया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

 

परीक्षाओं को लेकर विद्यालयों को दी गई छूट

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि उक्त अवधि के दौरान किसी विद्यालय में परीक्षा निर्धारित है, तो परीक्षा के संचालन का निर्णय विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार ले सकता है। इसके अलावा कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के संचालन को लेकर भी विद्यालयों को आंशिक छूट दी गई है। इन कक्षाओं के संचालन का निर्णय भी विद्यालय अपने स्तर पर ठंड की स्थिति को देखते हुए कर सकेंगे।

 

सरकारी स्कूलों की स्थिति अलग

झारखंड के सरकारी विद्यालय पहले से ही शीतकालीन अवकाश के चलते 5 जनवरी 2026 तक बंद हैं। ऐसे में इस आदेश का सीधा असर निजी और गैर-सरकारी स्कूलों पर अधिक पड़ेगा।हालांकि, 6 जनवरी 2026 को सरकारी विद्यालय शिक्षकों के लिए खुले रहेंगे। इस दिन शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति eVV (ई-विद्या वाहन/ई-उपस्थिति प्रणाली) के माध्यम से दर्ज करेंगे और विद्यालय से संबंधित गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

Related Articles

close