झारखंड: भाई-भाभी ही निकले हत्यारे! दो दिन में सुलझा ब्लाइंड मर्डर, पुलिस ने परिवार के चार लोगों को किया गिरफ्तार, चौकाने वाली वजह आयी सामने….

Jharkhand: Brother and sister-in-law turn out to be the killers! 'Blind murder' case solved in two days; police arrest four family members; shocking motive revealed...

Jharkhand Crime News। “जमीन विवाद में भाई ही भाई के खून का प्यासा हो गया” झारखंड के चतरा जिले में ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। खुलासा हुआ है कि भाई-भाभी ने ही भतीजा-भतीजी के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था। हंटरगंज थाना क्षेत्र के सेलवार गांव में हुई देवचरण यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मृतक के सगे भाई, भाभी, भतीजे और भतीजी को गिरफ्तार किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद और लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक तनाव हत्या की मुख्य वजह सामने आई है।पुलिस के मुताबिक 28 जून को सेलवार गांव निवासी देवचरण यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मामला संवेदनशील होने के कारण तत्काल विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जांच और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की परतें खोलीं और हत्या की गुत्थी सुलझा ली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि जांच के दौरान मृतक के भाई कामदेव यादव, भाभी बिंदु देवी, भतीजे विकास यादव और भतीजी प्रियंका देवी की भूमिका संदिग्ध मिली। पूछताछ में चारों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस का कहना है कि देवचरण यादव की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद मामले को सामान्य मौत का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों ने साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में यह भी सामने आया कि परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण रिश्तों में लगातार तनाव बढ़ रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई और देवचरण यादव की जान ले ली गई।

 

गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या की साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। यदि जांच में किसी और की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close