झारखंड- बंपर शिक्षक भर्ती : JSSC के जरिये 3451 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, जानिये कब तक भरे जायेंगे आवेदन, सैलरी, आरक्षण सहित ये है अपडेट

Jharkhand – Bumper Teacher Recruitment: Teachers will be recruited for 3451 posts through JSSC. Find out when applications will be accepted, salary, reservation and other updates.

Jharkhand Teacher Vacancy 2025 : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विशेष सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। कुल 3451 रिक्त पदों पर भर्तियां होगी। जेएसएससी के नोटिफिकेशन के बाद अब आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गया है। यह भर्ती झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी 2026 तक चलेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के जरिये पहले ही विशेष सहायक शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया गया था। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 3451 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती “झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2025” के तहत आयोजित की जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य के सरकारी विद्यालयों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा को सुदृढ़ करने का उद्देश्य रखा गया है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से लिखित परीक्षा पर आधारित होगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के बाद नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पदों का विवरण

JSSC द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, विशेष सहायक शिक्षक के दो श्रेणियों में पद निर्धारित किए गए हैं।

• इंटरमीडिएट प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षक – 2399 पद

• स्नातक प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षक – 1052 पद

इस प्रकार कुल पदों की संख्या 3451 है, जो राज्य में शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।

 

वेतनमान

नियुक्ति के बाद चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा।

• इंटरमीडिएट प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षक को ₹25,500 से ₹81,100 प्रतिमाह

• स्नातक प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षक को ₹29,200 से ₹92,300 प्रतिमाह वेतन मिलेगा

इसके साथ सरकार के नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।

 

शैक्षणिक योग्यता

इंटरमीडिएट प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षक पद के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ किसी भी श्रेणी की दिव्यांगता में विशेष शिक्षा में डीएड (D.Ed) होना चाहिए तथा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) पास होना अनिवार्य है।

वहीं, स्नातक प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षक पद के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातक डिग्री, विशेष शिक्षा में बीएड (B.Ed) और भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) में पंजीकरण अनिवार्य है। इसके साथ झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना भी जरूरी है।

 

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य और अन्य वर्गों के लिए ₹100 रखा गया है। झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹50 है, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

 

आरक्षण और आवेदन तिथि

इस भर्ती में आरक्षण का लाभ केवल झारखंड के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 13 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

close