झारखंड : कांके रोड के चौपाटी रेस्टोरेंट संचालक की गोली मारकर हत्या…बिरयानी की डिमांड पर हुआ मर्डर – जानिए पूरी कहानी!

The owner of the Chowpatty restaurant on Kanke Road was shot dead...the murder took place over the demand for biryani - know the full story!

रांची। रांची के कांके रोड पर शनिवार देर रात एक चौंकाने वाली वारदात हुई, जिसमें चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक विजय नाग (50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात लगभग 11:45 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेस्टोरेंट बंद करने की तैयारी चल रही थी, तभी एक युवक बाइक से आया और बिरयानी की मांग की। विजय नाग ने बताया कि रेस्टोरेंट अब बंद है और बिरयानी उपलब्ध नहीं है। इस पर युवक भड़क गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ ही क्षणों में आरोपी ने पिस्टल निकालकर विजय नाग पर फायर कर दिया। गोली सीने में लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के तुरंत बाद उन्हें RIMS ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी गोली मारने के बाद बाइक से फरार हो गया।

कांके थाना प्रभारी, ग्रामीण एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे इलाके में नाकाबंदी और व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह वारदात शहर में पिछले कुछ दिनों में हुई हिंसक घटनाओं का हिस्सा है। चार दिन पहले कटहल मोड़ के पास तीन अपराधियों ने सीमेंट-छड़ कारोबारी राधेश्याम साहू पर पांच गोलियां चलाई थीं। उनका इलाज अभी चल रहा है। लगातार इन दोनों घटनाओं ने रांची में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close