झारखंड : धनबाद में कोयला माफिया का हमला…बीसीसीएल अधिकारी निशाने पर…इलाके में तनाव

Coal Mafia Attacks in Dhanbad... BCCL Officials Targeted... Tension Grips the Area

धनबाद में कोयला माफिया की दबंगई एक बार फिर सामने आई है। बीसीसीएल के ब्लॉक 2 क्षेत्र में महाप्रबंधक कुमार राजीव और जीएम सिक्योरिटी एच कुरैशी पर अवैध खनन से जुड़े लोगों द्वारा हमला किए जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस वारदात के बाद कोयला भवन मुख्यालय में भी अफरातफरी का माहौल बन गया।

कोयला भवन में चार घंटे की उच्च स्तरीय बैठक

घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कोयला भवन में एक हाई लेवल बैठक बुलाई। करीब चार घंटे तक चली इस बैठक में अवैध खनन पर रोक, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

बैठक में सीएमडी ने स्पष्ट कहा कि कंपनी में काम करने वाले हर अधिकारी और कर्मचारी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि इस हमले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और किसी को भी किसी भी स्थिति में छोड़ा न जाए।

जिला प्रशासन से संपर्क, सख्त कार्रवाई की मांग

सीएमडी ने मामले को लेकर जिला प्रशासन से भी बातचीत की। उन्होंने उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है। यह मामला अब कोल इंडिया स्तर तक पहुंच गया है, जिससे इसकी गंभीरता और बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CISF और अधिकारियों की रणनीति, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

बैठक में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी और बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने और अवैध कोयला खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नई रणनीति तैयार की।

अधिकारियों में नाराजगी, आगे की रणनीति की तैयारी

घटना के बाद बीसीसीएल अधिकारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ए के सिंह ने कहा है कि जल्द ही संगठन की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी और आवश्यक कदमों पर निर्णय लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close