झारखंड: बरसात में कंजक्टिवाइटिस के मरीज बढ़े, स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक प्रभावित, जानिए इसके लक्षण और उपचार

जमशेदपुर: जिले में कंजक्टिवाइटिस महामारी का रूप ले रहा है। बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं। एमजीएम और सदर अस्पताल में हर रोज कंजक्टिवाइटिस के 20 मरीज पहुंच रहे हैं। स्कूली बच्चों के पीड़ित होने पर यह अन्य छात्रों में भी फैल रहा है। यह एक संक्रामक बीमारी है, जो संपर्क के जरिए फैलती है। स्कूल प्रबंधन संक्रमित बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का अभिभावकों से आग्रह कर रहे हैं। घर के किसी सदस्य को यह बीमारी होने पर अन्य सदस्य भी इससे संक्रमित हो जा रहे हैं। पिछले 20 दिनों से यह बीमारी तेजी से फैल रही है। श्वसन तंत्र या नाक-कान, गले में होने वाले किसी तरह वे अगला संक्रमण के कारण भी लोगों को वायरल कंजक्टिवाइटिस होता है। इसकी शुरुआत एक आंख से होती है, लेकिन जल्द ही दूसरी आंख भी इसकी चपेट में आ जाती है। डॉक्टरों के अनुसार, कंजक्टिवाइटिस होने के बाद नियमित रूप से दवा लेने के बाद सप्ताह भर तक इसकी मियाद रहती है। कई बार संक्रमण ज्यादा होने से इसे ठीक होने में 15 दिन भी लग जाता है।

कंजक्टिवाइटिस एक कम्युनिकेबल बीमारी है. अगर एक आंख में कंजक्टिवाइटिस हुई है और दूसरे हाथ से आप अपनी दूसरी आंख को छुएंगे तो इसके फैलने का खतरा रहता है. इसमें मरीज अपना अलग बिस्तर कर लें, तौलिया अलग कर ले, क्योंकि यह आंख के आंसू से फैलता है. इस कंडीशन में बार-बार आंखों में हाथ लगाने से दूसरी आंख में भी इसके होने का रिस्क बढ़ जाता है. आंखों में देखने से यह नहीं फैलता है. जब तक कि इन्फेकशन फैले नहीं तब तक ये नहीं फैलता है. बरसात और ह्यूमिडिटी इसके फैलाव में सहायक सिद्ध होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसे होता है आंखों में इन्फेक्शन

आंखों में यह इन्फेक्शन, कंजक्टिवा की सूजन का कारण बनता है. कंजक्टिवा क्लियर लेयर होता है, जो आंख के सफेद भाग और पलकों की आंतरिक परत को कवर करता है. इसमें आंखों के सफेद हिस्से में इन्फेक्शन फैल जाता है. जिससे मरीज को देखने में काफी परेशानी होती है. यह इन्फेक्शन पैदा करने वाले वायरस की वजह से किसी को भी हो सकता है. आंखों में खुजली या सूजन होने का मतलब है कि कंजक्टिवाइटिस है।

बीमारी के लक्षण

  • आंख लाल हो जाना
  • आंख में जलन, खुजली और चुभन
  • आंख में तेज दर्द और सूजन होना
  • आंख से लगातार पानी गिरना
  • पलकों पर चिपचिपाहट और आंख में बार-बार टीयर डस्ट जमा होना

ऐसे करे बचाव

  • स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें
  • अगर कोई भी लक्षण दिखाई दे तो घर से बाहर न जाएं
  • परिवार में भी लोगों से शारीरिक दूरी बनाकर रखें
  • आंखों को बार-बार हाथ न लगाएं
  • खुजली होने पर आंखों को मले नहीं
  • आई ड्रॉप डालने से पहले और बाद में हाथों को धो लें
  • बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close