झारखंड: मशहूर बिल्डर की मौत: कमरे में खुद को बंद कर मार ली गोली, इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रांची। रांची में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब एक मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। बिल्डर का नाम नीरज सहाय है, जो झारखंड के नामी बिल्डर है। घटना सुबह की है, जब नीरज सहाय ने खुद को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर परिजन भागते हुए कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अभी तक की जांच में पता चला है कि बिजनेस की वजह से कुछ परेशान चल रहे थे। कारोबार में नुकसान हुआ था हालांकि यह नुकसान कितना बड़ा था इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं थी। इधर घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों ने बताया कि उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद रखा था गोली की आाज सुनकर जब परिजन उनके कमरे की तरफ गए तो दवारा बंद था। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर नीरज का शव पड़ा था। उनकी लाइसेंसी पिस्तौल उनके हाथ में थी।

परिजनों का कहना है कि देर रात तक सब ठीक था। नीरज को देखकर यह नहीं लग रहा था कि उन्हें कुछ तनाव था। वह घर में सबके साथ अच्छे से बातचीत भी कर रहे थे। लेकिन अचानक से हुई घटना ने हर किसी को सदमे में ला दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close