झारखंड : DEO ने गालियां दी, जोरदार झापड़ मार दिया….शिक्षक का सनसनीखेज आरोप, डीसी से डीईओ की लिखित शिकायत

Jharkhand: DEO abused and slapped the teacher hard... Teacher's sensational allegation, DEO's written complaint to DC

Jharkhand Teacher News। शिक्षक ने DEO पर गंभीर आरोप लगाये हैं। शिक्षक ने आरोप लगाया है कि उसे गालियां दी गयी और तमाचा मारा गया। इस मामले में शिक्षक ने डीसी को डीईओ की लिखित शिकायत की है। मामला चाईबासा के पीएमश्री विद्यालय का है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

पिछले कुछ दिनों से पीएमश्री स्कूल विवादों की वजह से चर्चा में है। गतिविधियां संचालित करने को लेकर मार्च के अंतिम सप्ताह में आनन-फानन में दो करोड़ रुपये की राशि खर्च करने के लिए शिक्षकों पर दबाव के बीच इस नयी घटना ने हड़कंप मचा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर के पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय रोलाडीह के सहायक शिक्षक अजय कुमार महतो ने डीईओ टोनी प्रेमराज टोप्पो पर ये आरोप लगाया है। डीसी कुलदीप चौधरी को लिखित शिकायत में शिक्षक ने कहा कि डीईओ ने उसे पीटा और गंदी भाषा में बात की।

 

शिक्षक ने लगाया आरोप

शिक्षक अजय कुमार महतो के मुताबिक 27 मार्च को चाईबासा में पीएमश्री प्लस 2 जिला उच्च विद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से जिलास्तरीय सभी पीएमश्री विद्यालयों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम के बाद शिकायतकर्ता अपने हेडमास्टर के साथ डीईओ आफिस प्रैक्टिकल का मार्क्स जमा करने गये।

 

डीईओ ने मारा जोर से झापड़

शिक्षक ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान हेडमास्टर को पीएमश्री स्कूल के लिए बिल वाउचर दे दिया गया। हेडमास्टर ने बिल वाउचर ले लिए और कक्षा-9 एवं कक्षा-10 का प्रैक्टिकल मार्क्स की फाइल जमा करने के लिए लिपिक के पास चले गये। लेकिन जैक कार्यालय का आदेश प्राप्त नहीं होने के कारण जमा नहीं लिया।

 

उसके बाद दोनों वापस लौट गये। शिकायत में कहा गया है कि कुछ देर बाद ही डीईओ के क्लर्क जितेन बांकुड़ा ने फोन कर शिक्षक अजय को डीईओ कार्यालय आने को कहा। बताया गया कि डीईओ ने बुलाया है। जैसे ही अजय डीईओ के चैंबर में पहुंचे तो उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी।

 

यही नहीं कुर्सी से उठकर उन्हें थप्पड़ भी मार दिया। आरोप है कि थप्पड़ से उनका चश्मा भी टूट गया। शिक्षक ने इस मामले में डीसी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में डीईओ के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये।

 

डीईओ की डीसी से शिकायत 

शिक्षक ने कहा कि कार्यालय के सीसीटीवी में भी पूरी घटना कैद हुई है। वहीं कार्यालय में उपस्थित कर्मचारी ने भी इस पूरी घटना को देखा है। मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग उठी है। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं इससे पहले भी डीईओ पर मारपीट का आरोप लगता रहा है।

Related Articles

close