Jharkhand DGP Appointment: झारखंड सरकार ने SC से 12 फरवरी तक नए DGP की नियुक्ति का किया वादा

नई दिल्ली: झारखंड सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी कि राज्य के नए पुलिस प्रमुख की नियुक्ति 12 फरवरी तक हो जाएगी। उन्हें यूपीएससी पैनल की तरफ से इसके लिए तीन वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों के नाम भी मिल चुके हैं। मालूम हो कि झारखंड के मौजूदा डीजीपी और 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा आगामी 11 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट में एक अवमानना याचिका दाखिल की गई है, जिसमें बताया गया है कि नीरज सिन्हा 31 जनवरी 2022 को रिटायर होने के बाद भी पद पर बने हुए मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य में डीजीपी की नियुक्ति पर हो रही देरी में झारखंड सरकार के पक्ष पर गौर फरमाया ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले 19 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने राज्‍य में नए पुलिस प्रमुख की नियुक्ति में हो रही देरी पर झारखंड सरकार से जवाब मांगा था। कोर्ट ने कहा था कि इस बारे में सरकार यूपीएससी को जानकारी दें। यूपीएससी की तरफ से पेश वकील नरेश कौशिक ने बताया कि 30 नवंबर 2022 को यूपीएससी ने राज्‍य सरकार को पत्र लिखकर डीजीपी के पद के लिए प्रस्‍तावित अधिकारियों के नामों में कुछ खामियों के बारे में बताया था। इस पर कोर्ट ने झारखंड सरकार को यूपीएससी द्वारा बताए गए खामियों को दूर कर 23 दिसंबर तक सकारात्‍मक दृष्टिकोण से अपना जवाब दाखिल करने को कहा था ताकि यूपीएससी तदनुसार 9 जनवरी 2023 तक इस पर कोई कार्रवाइ करे।

आज हुई सुनवाई में कोर्ट ने यह साफ कह दिया है कि यूपीएससी ने तीन नामों पर मुहर लगाई है, जिनमें से किसी एक को पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त होना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close