झारखंड : डॉ इरफान अंसारी ने अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से रांची में AIIMS बनाने की कर दी मांग!

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से  1 एम्स और 5 मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहे है.

दरअसल, देश को 2027 तक फाइलेरिया मुक्त करने के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य  से पूरे देश में फाइलेरिया उन्मूलन एमडीए अभियान की शुरूआत की गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ऑनलाइन किया. इसके बाद सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रीयों से वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए जुड़े.  इसी दौरान डॉ इरफान अंसारी ने जेपी नड्डा से राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और एक एम्स और मेडिकल कॉलेज की मांग रखी.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आगे कहा कि झारखंड आदिवासी बहुल और पिछड़ा राज्य है. जहां स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की जरूरत है. डॉ इरफान अंसारी ने रांची में एम्स की स्थापना,पांच नए मेडिकल कॉलेजों एवं एक मेडिकल सिटी बनाने की मांग रखते हुए केंद्र से विशेष पैकेज की भी मांग की है. उन्होंने कहा कि यहां के स्वास्थ्य ढांचे को और सशक्त करने की जरूरत है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को झारखंड आने का दिया न्योता

स्वास्थ्य मंत्री ने झारखंड की जनता से अपील की कि फाइलेरिया उन्मूलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, दवा अवश्य लें और अपने परिवार को सुरक्षित रखें. उन्होंने केंद्रीय मंत्री को झारखंड आने का न्योता देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बजाय सभी मंत्रियों को दिल्ली बुला लिया जाए या फिर झारखंड में आयोजित किया जाए, जिससे बेहतर संवाद हो सके और राज्य सरकार की जरूरतों पर विस्तृत चर्चा संभव हो.

14 जिलों में बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है फाइलेरिया उन्मूलम अभियान

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार फाइलेरिया उन्मूलन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कई रणनीतिक कदम उठाए गए हैं. इस बार राज्य के 14 जिलों में बड़े पैमाने पर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लगभग 1.80 करोड़ लक्षित जनसंख्या को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close