झारखंड: गढ़वा में दुमका जैसा कांड, युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग

गढ़वा: दुमका के बाद गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में पेट्रोल छिड़क कर युवक को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक बुरी तरह से झुलस गया है। युवक का सिर और चेहरा काफी जल गया है। उसे इलाज के लिए आनन फानन में अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि चितविश्राम गांव में कसमुद्दीन और एक अन्य युवक आपस में लड़ाई कर रहे थे। तभी दीपक सोनी बीच-बचाव करने गया था। इसी दौरान कसमुद्दीन पर दीपक पर पेट्रोल छिड़क दी।

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्राभारी योगेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक घायल दीपक की उम्र 37 साल बताई जा रही है। चितविश्राम गांव में कसमुद्दीन और एक अन्य युवक आपस में लड़ाई कर रहे थे। तभी दीपक सोनी बीच-बचाव करने गया था।

घायल दीपक सोनी ने बताया कि दो लोग आपस में लड़ रहे थे। इसी बीच हम वहां पहुंचे और दोनों लोगों से पहुंचा कि क्यों लड़ रहे हो। इसी बीच कसमुद्दीन ने कहा कि तुम कौन होते हो ये पूछने वाले. इसके बाद कसमुद्दीन ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना गढ़वा के नगर उंटारी के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि हाथापाई के बाद युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुखिया पति कमलेश ने कहा कि हम घटनास्थल से गुजर रहे थे कि तभी देखा कि वहां पर भीड़ लगी हुई थी। इसके बाद मौके पर जाकर देखा तो लोगों ने बताया कि कि कसमुद्दीन ने पेट्रोल डालकर एक युवक को आग लगा दी है।

Related Articles

close