झारखंड के कर्मचारी को चलती ट्रेन में मारी गोली, हालत नाजुक, पत्नी के बयान के बाद मामला उलझा

चलती ट्रेन में गोलीकांड, गुंजन कुमार देव, बेगूसराय रेलखंड, Train Shooting Case, Railway Crime News

Crime News झारखंड के एक युवक को चलती ट्रेन में गोली मार दी गयी। युवक बिजली विभाग का कर्मचारी है, गोलीबारी की इस घटना में युवक की हालत गंभीर है। ये घटना बेगूसराय-कटिहार रेलखंड पर घटी है, जहां चलती ट्रेन में एक युवक को सीने में गोली लगने की घटना से सनसनी फैल गई है। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले को लेकर रेल पुलिस लूटपाट, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों समेत कई पहलुओं से जांच कर रही है।

 चलती ट्रेन में गोली लगने से मचा हड़कंप

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक गोली मारने की ये घटना खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के समीप बेगूसराय-कटिहार रेलखंड पर हुई। बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक को अचानक सीने में गोली लग गई। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

झारखंड के गोड्डा का रहने वाला है युवक

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, घायल की पहचान झारखंड के गोड्डा निवासी गुंजन कुमार देव (35) के रूप में हुई है। वह जमुई में एक बिजली कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, गुंजन अपनी पत्नी से मिलने सुपौल जा रहे थे, तभी यह घटना हुई।

परिजनों ने लगाया लूटपाट के दौरान गोली मारने का आरोप

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायल के रिश्तेदार डॉ. अजय कांत ने आरोप लगाया कि ट्रेन में कुछ बदमाशों ने गुंजन का बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन उन्हें बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे।डॉक्टरों की निगरानी में घायल युवक का इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और फिलहाल हालत स्थिर बनी हुई है।

रेल डीएसपी ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही रेल डीएसपी सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में तीन संदिग्ध युवकों की संलिप्तता की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक इनमें से दो युवकों के पास हथियार होने की जानकारी मिली है। संदिग्धों की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

पत्नी के बयान से मामला उलझा

जांच के दौरान घायल युवक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति के साथ किसी तरह की लूटपाट नहीं हुई थी और उनका मोबाइल फोन भी सुरक्षित है। इस बयान के बाद मामला और पेचीदा हो गया है तथा पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।जांच एजेंसियों का मानना है कि जैसे ही गुंजन कुमार देव बयान देने की स्थिति में आएंगे, घटना से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close