झारखंड : के Jamshedpur स्थित MGM Medical College Hospital में MGM Hospital Jamshedpur Death Case ने सभी को झकझोर दिया है। शुक्रवार तड़के एक 25 वर्षीय युवक की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई, जब अस्पताल में सन्नाटा था और अचानक तेज आवाज से हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान अरशद आलम के रूप में हुई है, जो नशे की लत से जूझ रहा था। परिजनों के अनुसार, उसे तीन-चार दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह मेडिसिन विभाग के पार्ट-1 में बेड नंबर 419 पर इलाज करा रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिससे वह काफी परेशान रहता था।
घटना से पहले अरशद ने अपनी मां से कहा कि वह शौच के लिए जा रहा है। इसके बाद वह वार्ड से बाहर निकला और कुछ ही देर में चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। तेज आवाज सुनकर उसकी मां और अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल MGM Hospital Jamshedpur Death Case में यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
अस्पताल परिसर में हुई इस घटना के बाद मरीजों और परिजनों में डर और चिंता का माहौल है, वहीं प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी उठने लगी है।