गढ़वा: सड़क दुर्घटना में 2 स्कूली बच्चों की मौत…6 घायल, हादसे के बाद

गढ़वा: जिले में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। वहीं, छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घायल बच्चों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। घटना गढ़वा थाने क्षेत्र के जाटा के पास की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के बाद ग्रामीण उग्र हो गए। ग्रामीणों ने पिकअप वैन में आग लगा दी। इसके बाद सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध किया। पुलिस की ओर से ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उग्र ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस को पीछे हटना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उग्र भीड़ ने घटनास्थल पर मौजूद पुलिस गाड़ी को भी निशाना बनाया। छह से अधिक पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। तनाव बढ़ने की सूचना पर गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। उग्र भीड़ ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को भीड़ नियंत्रण करने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। पुलिस ने घटनास्थल से छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सड़क के किनारे कई दोपहिया वाहनों को भी जब्त किया है।

Related Articles

close