झारखंड : हेमंत कैबिनेट का फैसला…श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी का नाम बदला, अब वीर बुद्धू भगत विश्वविद्यालय

Hemant Cabinet's decision: Shyama Prasad Mukherjee University renamed as Veer Buddhu Bhagat University

इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है.भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को लेकर बीसीसीआई ने आईपीएल को निलंबित करने का फैसला किया है. टूर्नामेंट दोबारा कब शुरू होगा फिलहाल इस बारे में कोई सूचना नहीं है.

इससे पहले गुरुवार देर शाम हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में जारी दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मैच बीच में रोक दिया गया था. धर्मशाला स्टेडियम की फ्लड लाइट्स ऑफ करके दर्शकों को घर जाने के लिए कह दिया गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, गुरुवार देर शाम पाकिस्तान की तरफ से भारत की पश्चिमी सीमा पर ड्रोन हमले किए गये थे. वहीं एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन भी किया था. कल से ही इस बात की चर्चा थी कि आईपीएल को स्थगित कर दिया जायेगा

बीसीसीआई के वरीय अधिकारियों का फैसला
आज बीसीसीआई हेडक्वार्टर में वरीय अधिकारियों की मीटिंग हुई जिसमें टूर्नामेंट को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया गया. भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच बीसीसीआई के पास टूर्नामेंट को किसी अन्य जगह शिफ्ट करने का भी विकल्प था लेकिन सभी हितधारकों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए फिलहाल इसे निलंबित करने का फैसला किया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीसीसीआई का मानना है कि सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, ब्रॉडकास्टर्स और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए टूर्नामेंट को निलंबित करना ही सही फैसला है.

गौरतलब है कि धर्मशाला में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मैच रोक दिया गया था. उड़ानें प्रभावित है इसलिए उनको ट्रेन से दिल्ली लाया जायेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कहा जा रहा है कि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को धर्मशाला में उनके होटल से बसों में चढ़ने के लिए कहा गया. उनको नहीं बताया गया कि कहां से ट्रेन पकड़ना है.

दुबई शिफ्ट हुआ पाकिस्तानी सुपर लीग
गौरतलब है कि तनाव के बीच पाकिस्तानी सुपर लीग को दुबई शिफ्ट कर दिया गया है. दरअसल, 8 मई को रावलपिंडी में भारत द्वारा किए गये ड्रोन अटैक में रावलपिंडी स्टेडियम का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था.

दोनों ही देशों द्वारा सैन्य कार्रवाई की जा रही है और इसी आलोक में पाकिस्तान में पीसीएल को शिफ्ट किया गया तो वहीं इंडियन प्रीमियर लीग को सस्पेंड किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close