झारखंड : “हेमंत सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है”- बाबूलाल मरांडी

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज प्रेस वार्ता कर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जोरदार हमला बोला है. पार्टी का कहना है कि सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है.

बाबूलाल मरांडी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 3200 रुपये में अनाज खरीदने की बात कही थी. लेकिन आज वे इसके उलट 2400 रुपये में अनाज की खरीदारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को ये सोचना चाहिए कि किसान कैसे आत्मनिर्भर बनें. चूंकि हम सभी जानते हैं कि हम आनाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहते हैं. इसलिए सरकार को चाहिए को वे किसानों को प्रोत्साहित करें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबूलाल ने कहा कि हमारी सरकार ओडिशा और छत्तीसगढ़ में किसानों से 3200 रुपये में आनाज की खरीदारी कर रही है. इन्हीं दो राज्यों के तर्ज पर झारखंड में भी 3200 रुपये में आनाज खरीदारी की मांग की है. साथ ही पैक्स और लैंपस में धान की कटौती कर रही है उस पर लगाम लगाएं. इसके अलावा धान की खरीद में पारदर्शिता लाएं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close