झारखंड : हेमंत सोरेन ने की श्री बंशीधर मंदिर में पूजा…राजकीय महोत्सव का की शुभारंभ…पढ़े मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर क्या लिखा..

Hemant Soren performed puja at Shri Banshidhar temple...inaugurated the state festival...Know what the Chief Minister wrote in his tweet..

गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज श्री बंशीधर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राजकीय बंशीधर महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

हेमंत सोरेन का ट्वीट— झारखंड की संस्कृति का प्रतीक

महोत्सव के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा—
“आज राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल हूं। यह महोत्सव झारखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक कला और परंपराओं का प्रतीक है। आप सभी का इस ऐतिहासिक महोत्सव में हार्दिक स्वागत है, जोहार!”

बंशीधर महोत्सव: झारखंड की सांस्कृतिक विरासत

राजकीय बंशीधर महोत्सव झारखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने वाला एक प्रमुख उत्सव है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लोक कला और परंपराओं का भव्य उत्सव बताते हुए झारखंडवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की।

सरकार का उद्देश्य इस महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को संजोना और आगे बढ़ाना है। इस पहल से झारखंड की संस्कृति को नया आयाम मिलेगा और इसे एक बड़े पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close