Jharkhand : हेमंत सोरेन सरकार महिलाओं के खाते में नहीं भेजेगी पैसे, जाने कब मिलेगा मंईयां सम्मान योजना की 2500 रूपए की राशि

Jharkhand : मंईया सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए महिलाओं को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं के खातों में 2500 रुपए दिसंबर महीने से देने की बात कही थी. कैबिनेट से बकायदा प्रस्ताव पास किया गया था.

चुनाव बाद कहा गया कि महिलाओं को बैंक खाते में 11 दिसंबर को 2500 रुपए की पहली किस्त भेजी जायेगी. लेकिन, इससे जुड़ी एक अपडेट आ रही है. जानकारी के मुताबिक महिलाओं के खाते में आज पैसे नहीं आयेंगे. अब लाभुकों के मन में सवाल होगा कि उनको 2500 रुपये की पहली किश्त कब मिलने वाली है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, अलग- अलग मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मंईया सम्मान योजना के लाभुकों को इस महीने से घोषित 2500 रुपए लेने के लिए इंतजार करना पड़ेगा. राज्य सरकार ने 11 दिसंबर को लाभुकों के खाते में पैसे भेजने की बात पूर्व में कही थी.

लेकिन मंगलवार शाम तक सामाजिक सुरक्षा विभाग के पास आवंटन ही नहीं पहुंचा. यही वजह है कि महिलाओं को मंईंया सम्मान योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का भुगतान नहीं हुआ है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि पूर्वी सिंहभूम जिले में ढाई लाख से अधिक लाभुकों के खाते में राशि का भुगतान होना है. आवेदकों की संख्या तो करीब 3 लाख तक पहुंच चुकी है. पुराने आवेदकों की संख्या ही करीब 2 लाख 71 हजार है.

इनमें से 28 से 30 हजार आवेदकों का भुगतान कंप्यूटर में गलत एंट्री की वजह से नहीं हो पा रहा है. इनमें मुख्य रूप से खाता संख्या और आईएसएफसी कोड दर्ज करने में चुक हुई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधानसभा चुनाव के बाद से अब आवेदन भरने में वृद्धि हुई है. बताया जाता है कि हर रोज ढाई से तीन हजार आवेदन हो रहे थे. बहरहाल, अब आपको बताते है कि महिलाओं के खातों में मंईया सम्मान योजना के तहत मिलने वाली 2500 रूपए वाली पहली किस्त कब तक आएगी. मिली जानकारी के मुताबिक विभाग से आवंटन आने के बाद राशि ट्रेजरी के पास आएगी. ट्रेजरी माने खजाना. यह वित्त विभाग से जुड़ा होता.
बहरहाल, ट्रेजरी से राशि निकासी कर सामाजिक सुरक्षा निदेशक बैंक को लाभुकों की सूची और पीएफएमएस से भुगतान का आदेश जारी करेंगी. सभी लाभुकों के विवरण विभाग के पास पहले से उपलब्ध है. फिर बैंक पीएफएमएस के माध्यम से लाभुकों के खाते में राशि भेज देंगे.

राशि भेजते ही वह लाभुक के खाते में चली जाएगी. हालांकि आवंटन आने के बाद भी इस प्रक्रिया में दो-तीन दिन का समय लगता है. हालांकि नए आवेदकों की कागजी प्रक्रिया पूरी करने में समय लगता है. इसलिए ऐसे आवेदकों को एक महीने बाद ही भुगतान शुरू हो पाएगा.

जानकारी के लिए आपको बता दे कि अभी तक किसी भी तिथी का जिक्र नहीं किया गया है कि इस दिन महिलाओं के खातों में पैसे भेज दिए जाएंगे.

गौरतलब है कि मंईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए कई जिलों में महिलाएं अंचल कार्यालय का चक्कर भी काट रही है. कई जिलों में तो महिलाओं के द्वारा आवेदन करने के बाद भी उनके खाते में पैसे नहीं आई. वहीं इसे लेकर विपक्ष सरकार को घेर भी रही है.

Related Articles

close