झारखंड : हेमंत सोरेन का बड़ा कदम! पूर्व विधायक ममता देवी के घर पहुंचकर उनके ससुर को दी श्रद्धांजलि…देखें पूरा अपडेट

Hemant Soren takes a big step! He visits former MLA Mamta Devi's home to pay tribute to her father-in-law...see full update

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज विधायक ममता देवी के दुलमी प्रखंड के होहद गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ममता देवी और उनके परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके ससुर स्वर्गीय सरयू महतो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सरयू महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मालूम हो कि सरयू महतो का निधन 20 अक्तूबर को हुआ था। वह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री और दो पुत्रवधू छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि सभा में कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close