झारखंड- छुट्टियां रद्द ब्रेकिंग: कर्मचारियों-अधिकारियों की छुट्टियां हुई रद्द, जारी हुआ आदेश, जानिये क्यों हुआ अवकाश निरस्त, पढ़ें..

Jharkhand- Holidays cancelled Breaking: Leave of employees-officers cancelled, order issued, know why leave was cancelled, read..

Holiday Cancelled: कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़ी एक बड़ी खबर है। उनकी छुट्टियां रद्द कर दी गयी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। रद्द आदेश के मुताबिक रांची जिले के कर्मचारियों और अधिकारियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को आदेश जारी कर जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों और अधिकारियों का अवकाश रद्द कर दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीसी ने जारी किया आदेश

जानकारी के मुताबिक ईद, सरहुल और रामनवमी को देखते हुए ये आदेश जारी किया गया है, ताकि रांची जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और लोग शांतिपूर्वक पर्व-त्योहार मना सकें। रांची में ईद, सरहुल एवं रामनवमी को लेकर चारों तरफ उल्लास है। इसके सफल आयोजन को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

छुट्टी रद्द करने का आदेश 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शांतिपूर्ण आयोजन और इस दौरान विधि-व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने एक आदेश जारी किया है। इसके तहत रांची जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों और कर्मियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है।

 

विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी छुट्टी

जारी आदेश के मुताबिक विशेष परिस्थिति में उनसे अवकाश लेकर ही छुट्टी पर जाएं. रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि ईद, सरहुल एवं रामनवमी का पर्व रांची जिले में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। हमेशा की तरह इसका आयोजन सफलतापूर्वक हो, इसके लिए ये आदेश जारी किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी. असामाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।

Related Articles

close