झारखंड IAS News: आईएएस निधि खरे को केंद्र में मिली एक और जिम्मेदारी, संभालेंगी ये एडिश्नल चार्ज

Jharkhand IAS News: IAS Nidhi Khare gets another responsibility at the Centre, will handle this additional charge

Jharkhand IAS Nidhi Khare News: उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे को मंगलवार को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।मणिपुर सरकार के अनुरोध पर प्रशांत कुमार सिंह को उनके मूल कैडर में वापस भेजे जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था।

मंगलवार को जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि 1992 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी खरे को नियमित नियुक्ति या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक तत्काल प्रभाव से एमएनआरई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं सिंह को मणिपुर का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया, जहां मई, 2023 में कुकी और मैतेई समूहों के बीच पहली बार झड़प के बाद से जातीय हिंसा हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close