झारखंड: “आपलोग भी बहुत महान आदमी हैं बॉस” पत्रकारों के सवाल पर भड़के हेमंत सोरेन, तीखी टिप्पणी कर बढ़े आगे

Jharkhand: "You guys are also great people boss" Hemant Soren got angry on the question of journalists, moved ahead by making a sharp comment

Hement Soren : “आपलोग भी बहुत महान आदमी हैं बॉस..समझे” कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री एक सवाल पर बिफर गये। राज्य की राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मंगलवार को हुई झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मीडिया से मुखातिब हुए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे वक्फ कानून को लेकर देशभर में चल रही बहस पर उनकी राय पूछी, तो मुख्यमंत्री सवाल को टालते नज़र आए और तंज भरे लहजे में मीडिया पर ही टिप्पणी कर दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्रकार ने पूछा –

“देश में वक्फ कानून को लेकर बहस जारी है, इस पर आपका नजरिया क्या है?”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री सोरेन ने कुछ पल सोचने के बाद कहा –

“अरे यार, बहस करो ना आज देश की अर्थव्यवस्था किस हालत में है। क्या इस पर कुछ चर्चा नहीं करना है आपलोगों को? चर्चा उसी पर करना है, जिस पर विवाद हो? आपलोग भी बहुत महान आदमी हैं बॉस.. समझे…”

 

इसके बाद मुख्यमंत्री बिना कोई और टिप्पणी किए आगे बढ़ गए।

 

आपको बता दें कि आज कैबिनेट की बैठक में 14 फैसलो पर मुहर लगी है। इसमें वित्त, कार्मिक, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई विभागों से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इस बैठक में कुल 14 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई, जिनमें वित्त, कार्मिक, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य और जल संसाधन विभाग सहित कई विभागों से जुड़े अहम फैसले शामिल हैं। इन फैसलों में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के स्पेन और स्वीडन दौरे की मंजूरी, और जल संसाधन विभाग में क्षेत्रीय लिपिक नियुक्ति नियमावली 2025 का गठन जैसे फैसले शामिल हैं।

Related Articles

close