Jharkhand Jagannath Rath Yatra 2026: रथ यात्रा को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, सभी DC-SSP को सुरक्षा के विशेष निर्देश, ये ऐहितियात बरतने का निर्देश…

Jharkhand Jagannath Rath Yatra 2026: High alert in Jharkhand regarding the Rath Yatra; special security instructions issued to all DCs and SSPs, along with directives to take specific precautions...

रांची। आगामी 16 जुलाई 2026 को होने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा और मेले को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची सहित सभी जिलों के उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

 

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि रथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना, अफवाह या सांप्रदायिक तनाव की आशंका को देखते हुए सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

 

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार सभी जिलों को अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील और विवादित स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 

धार्मिक जुलूस के मार्ग, प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और पूजा स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट पर भी कड़ी नजर रखने तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

16 जुलाई को पूरे झारखंड में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की पारंपरिक रथ यात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालु मुख्य मंदिर से मौसीबाड़ी तक भगवान के रथ को रस्सियों के सहारे खींचेंगे। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

 

भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला प्रशासन को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं और सुरक्षा इंतजामों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि रथ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close