झारखंड: ज्वेलर्स को गोली मारकर लूट लिये लाखों के गहने, दुकान बंद कर लौट रहे ज्वेलर्स पर की फायरिंग, फिर…

Jharkhand: Jewelers shot and looted jewelery worth lakhs, fired on the jewelers who were returning after closing the shop, then...

Jharkhand Crime News: झारखंड में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं। दुमका में गोली मारकर ज्वलेरी कारोबारी से लाखों की लूट हो गयी। घटना दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र के महुलबना गांव के पास की है, जहां 22 वर्षीय संजय राणा को गोली मार दी। गोली लगने के बाद अपराधी बाइक की डिक्की में रखे तीन किलो चांदी और 14 हजार रुपया लेकर फरार हो गए।

इधर घायल दुकानदार को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक पहरोडीह गांव निवासी संजय राणा की आश्रम मोड़ के समीप सोने चांदी की दुकान है। वह सुरक्षा के मद्देनजर रोज देर शाम दुकान बंद कर सारे जेवरात लेकर घर जाता था। वो तीन किलो चांदी और 14 हजार रुपए डिक्की में डालकर घर जा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान जब वो महुलबना गांव के पास पहुंचा, तो पहले से घात लगाए एक बाइक में सवार तीन अपराधियों ने उसे रुकने का इशारा किया। संजय को लगा कि रोकने वाले अपराधी हो सकते हैं, इसके बाद उसने बाइक की गति बढ़ा दी। जानकारी के मुताबिक इसके बाद लूटेरों ने पीछे से कमर के नीचे गोली मार दी। जिसके बाद वो नीचे गिर गये।

उसके बाद लूटेरों ने डिक्की में रखे चांदी और रुपये लेकर फरार हो गए। संजय को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। कारोबारी को दुर्गापुर रेफर कर दिया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close