झारखंड : ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप से 22 लाख रुपये के गहने चोरी…सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

Jewelry Worth ₹22 Lakh Stolen from Shop While Posing as Customer... Act Caught on CCTV

जमशेदपुर। शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र में एक हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ग्राहक बनकर विश्वनाथ ज्वेलर्स में घुसा और बड़ी चालाकी से करीब 22 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।


ग्राहक बनकर आया, भरोसा जीतकर दिया वारदात को अंजाम

घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शंकोसाई रोड नंबर-1 के हरि मंदिर के पास स्थित ज्वेलरी शॉप में हुई। दुकान मालिक विश्वनाथ दत्ता के बेटे अभिजीत ने बताया कि युवक ग्राहक बनकर आया और गहने देखने लगा। बातचीत के दौरान उसने अभिजीत का भरोसा भी जीत लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


एडवांस देकर बनाया प्लान, फिर गहनों के साथ फरार

युवक ने एक गहना पसंद किया और एक हजार रुपये एडवांस देकर शाम को लेने की बात कही। इसके कुछ ही देर बाद जब अभिजीत ने गहनों की जांच की, तो पता चला कि कीमती आभूषण गायब हैं।


CCTV में कैद हुई पूरी चालाकी

दुकान का CCTV फुटेज देखने पर घटना की सच्चाई सामने आई। फुटेज में साफ देखा गया कि युवक ने गहने देखने के दौरान ही मौका पाकर उन्हें चुराया और आराम से बाहर निकल गया। दुकानदार के मुताबिक, चोरी गए गहनों की कीमत करीब 22 से 23 लाख रुपये है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


एक दिन पहले भी आया था आरोपी

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी एक दिन पहले भी इसी दुकान में आया था। उसने 5,700 रुपये के गहने खरीदे थे, ताकि दुकानदार का भरोसा जीत सके। अगले दिन उसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने बड़ी चोरी को अंजाम दिया।


पुलिस जांच में जुटी, व्यापारियों में चिंता

घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद शहर के व्यापारियों में डर और सतर्कता का माहौल बन गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close