Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में 19 मार्च तक के लिए येलो अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की भी चेतावनी, ओले भी गिरेंगे

रांची। देश के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है। झारखंड के अलावे छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली में भी मौसम बदल गया है। तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली कई जगहों पर गिरी है। वहीं छत्तीसगढ़ में ओला वृष्टि भी हुई है। झारखंड में मौसम विभाग ने 19 मार्च तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान बादल गरजने, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के आसार हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार भी 30 से 40 किमी होने की संभावना हैं।मौसम विभाग ने आज राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं- कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग ने 21 मार्च तक राज्य में बारिश की संभावना जाहिर की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के मुताबिक एक सप्ताह मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 20 मार्च से किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना है। कई जगहों पर तेज गर्जना के साथ बारिश भी होगी। वहीं आंधी-तूफान का भी खतरा है।

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के मुताबिक 16 से 18 मार्च तक राज्य के दक्षिणी और आसपास के हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, पर पड़ने के आसार है.खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले। केंद्र के मुताबिक 19 मार्च को राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close