झारखंड : असम के रण में ‘झारखंडी शेर’ की दहाड़! हेमंत और कल्पना सोरेन समेत 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
The 'Jharkhandi Lion' Roars in the Assam Arena! List of 20 Star Campaigners, Including Hemant and Kalpana Soren, Released.

Assam Election Campaign को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन समेत 20 स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी की है। इस सूची को पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को सौंपा है।
जारी सूची के अनुसार हेमंत सोरेन असम में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। स्टार प्रचारकों में डॉ. सरफराज अहमद, सुप्रियो भट्टाचार्य, जोबा माझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद और विजय हांसदा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
Assam Election Campaign में बड़े नेताओं की भूमिका
सूची में कल्पना मुर्मू सोरेन, डॉ. महुआ माजी, हफीजुल हसन, भूषण तिर्की, विकास मुंडा, एमटी राजा, आलोक सोरेन और डॉ. लुईस मरांडी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। इन नेताओं के जरिए पार्टी असम में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान व्यापक स्तर पर तैयार किया गया है। सभी स्टार प्रचारक हवाई, सड़क और रेल मार्ग के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर चुनावी सभाएं और जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।











