झारखंड: मौसम विभाग ने अर्जेंट अलर्ट किया जारी, अगले तीन घंटों में जोरदार बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अर्जेंट अलर्ट जारी किया है। जिन 6 जिलों में अगले एक से 3 घंटे में बारिश और वज्रपात होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

मौसम केंद्र ने बताया है कि बोकारो, दुमका, गोड्डा और हजारीबाग जिले के कुछ भागों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात और वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि बारिश और वज्रपात के मद्देनजर लोग सावधान और सतर्क रहें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें। किसान भी खेतों में जाने से बचें, उन्होंने कहा कि इससे पहले पाकुड़ और साहिबगंज जिले के लिए भी ऐसा ही येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 18 मई से पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना हैं. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर 18 मई से देखा जा सकता हैं. जिसके लिए अभी से ही यलो अलर्ट जारी किया गया हैं। मौसम विभाग के मुताबिक लोकल सिस्टम की वजह से मौसम में बदलाव हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close