Jharkhand : मंत्री इरफान अंसारी ने की घोषणा ! रांची को जल्द मिलेगा रिम्स-2

Jharkhand : अब दिल्ली की तर्ज पर राजधानी रांची में भी रिम्स 2 बनने वाला है. इसकी घोषणा नवनिर्वाचित स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने की है. बता दें कि झारखंड में 1000 करोड़ रुपए की लागत से रिम्स 2 का निर्माण किया जाएगा. यह अस्पताल न केवल दिल्ली की तर्ज पर होगा. बल्कि झारखंड का मॉडल बनकर दिल्ली के अस्पतालों को भी प्रेरित करेगा.

बता दें कि बीते शुक्रवार को नामकोम स्थित आरसीएच सभागार में हुई समीझा बैठक में विभाग को इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश देते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि इस संबध में वह खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इरफान अंसारी ने यह भी कहा कि रिम्स 2 के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए राज्य भर में 1000 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे. ताकि ग्रामीण और सुदूर इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सके. लोगों को छोटी से छोटी बीमारी का इलाज कराने के लिए भी जिले या राजधानी के बड़े अस्पतालों का चक्कर न लगाना पड़े.

यही नहीं सभी जिलों के सदर अस्पताल को भी अपग्रेड करने की योजना बनाई गई है. इसके लिए 200 अस्पताल प्रबंधकों की नियुक्ति विभाग के स्तर से होगी. जो अस्पतालों के बेहतर प्रबंधक के लिए काम करेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आधिकारियों को भी दे दिए ये निर्देश 

बता दें कि इस बैठक में विभाग के सभी अधिकारी और राज्य के सभी सिविल सर्जन मौजूद थे. बैठक में मंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए अपने संकल्प को दोहराया और कड़े निर्देश दिए.

डॉ. अंसारी ने कहा कि झारखंड राज्य को एक डॉक्टर के रूप में स्वास्थ्य मंत्री मिला है. मैं स्वास्थ्य सेवा में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करूंगा. जो अधिकारी अच्छा काम करेंगे, उन्हें इनाम मिलेगा, लेकिन गलतियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई सोच के साथ आया हूं इस विभाग में 

मैं इस विभाग में एक नई सोच के साथ आया हूं. मेरा उद्देश्य झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है. सभी से सहयोग की अपील की. इरफान अंसारी ने और भी कई बड़ी घोषणायें की हैं. उन्होंने राज्य में 1000 नए पीएचसी तथा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में 500 स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाने का भी प्रस्ताव तैयार करने और सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में 10 वर्षों से अधिक समय के सभी मशीन-उपकरणों को बदलने का आदेश दिया है.

अस्पतालों में बेहतर प्रबंधन के लिए 225 हास्पिटल मैनेजरों की नियुक्ति. सदर अस्पताल एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में एक-एक तथा मेडिकल कालेज में तीन-तीन हास्पिटल मैनेजर तैनात करने को भी कहा है.

इसके अलावा मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सभी पुरानी आउटसोर्सिंग एजेंसियों को हटाया जाए तथा उनकी जगह 10 दिनों में नई एजेंसी का चयन कर लिया जाए.

राज्य में अब मोहल्ला क्लिनिक नहीं खोले जाएंगे बल्कि आधुनिक अस्पताल खोलने की तैयारी की जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एक्शन मोड में हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने झारखंड में 2 रिम्स बनाने की घोषणा की है. देखना दिलचस्प होगा कि ये कब अमल में आ पाता है.

Related Articles

close