झारखंड: मां ही बन गयी हैवान, तंत्र साधना में अपनी ही बेटी की बन गयी दुश्मन, पुलिस की पूछताछ में गुनाह किया कबूल

Jharkhand: Mother herself became a beast, became her own daughter's enemy in Tantra Sadhana, confessed to the crime during police interrogation.

पलामू। तंत्र साधना के चक्कर में एक मां अपनी ही दुधमुंही बच्ची की दुश्मन गयी। मां ने सिद्धि पाने के लिए बेटी का कलेजा खा लिया। इस मामले में अब महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पलामू के हुसैनाबाद का है। महिला अंधविश्वास और तांत्रिक सिद्धि के चक्कर में पड़ी हुई थी। घटना को लेकर पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खरारपर का है। जानकारी के मुताबिक देर रात महिला अपनी बच्ची को साथ लेकर घर से निकली थी। महिला के साथ उसकी डेढ़ साल की बेटी भी थी। गांव वालों के पूछने पर उसने बताया था कि उसकी बच्ची की तबीयत खराब है। वहीं, काफी देर बाद जब वो गांव वापस आई तो उसके साथ बच्ची नहीं थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गांववालों के मुताबिक महिला के शरीब में वस्त्र नहीं था। गांववालों को महिला ने खुद ही बताया कि उसकी बेटी की मौत हो गयी, तो उसने उसे दफना दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 इसके बाद महिला के बताए स्थान पर खुदाई कर बच्ची का शव निकाला गया। अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनेश कुमार ने पोस्टमार्टम में बताया की बच्ची के शव का कलेजा निकला हुआ है। महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल किया। घटना के बाद आसपास के गांव में डर का माहौल है, पुलिस का कहना है कि आखिर एक महिला इतनी क्रूर कैसे हो सकती है।

Related Articles

close