झारखण्ड : पूजा सिंघल को किस पद पर मिलेगी नियुक्ति…इस दिन आयेगा फैसला

Jharkhand: On which post will Pooja Singhal be appointed...decision will come on this day

आईएएस पूजा  सिंघल का निलंबन हटने के बाद ईडी ने उनकी पोस्टिंग पर रोक लगाने को लेकर पीएमएलए कोर्ट में आवेदन दिया है. वहीं ईडी की ओर से दिए गए आवेदन पर पूजा सिंघल के वकील ने जवाब दाखिल किया है. कोर्ट अब इस मामले में 21 फरवरी को फैसला सुनाएगा.

ईडी ने अपने आवेदन में कहा कि पूजा सिंघल आपराधिक मुकदमा का सामना कर रही है. ऐसे में निलंबन मुक्त के बाद पोस्टिंग की जाती है तो सुनवाई प्रभावित हो सकती है. ईडी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला भी दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि आईएएस पूजा सिंघल को नए कानून बीएनएसएस के तहत बीते 7 दिसंबर को पीएमएलए कोर्ट से जमानत मिली थी. जेल से निकलने के बाद राज्य सरकार ने ढाई साल से अधिक समय से निलंबित चल रहीं पूजा सिंघल का निलंबन वापस ले लिया गया. इसके बाद उन्होंने कार्मिक विभाग में योगदान दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close