झारखंड : प्लेसमेंट एजेंसी निकली 802 शराब की बोतलों की जिम्मेदार…चूहों पर लगाया गया झूठा आरोप

Jharkhand: Placement agency turns out to be responsible for 802 liquor bottles...false accusations put on rats

रांची: झारखंड के धनबाद जिले के बलियापुर और प्रधानखंडा की शराब दुकानों में 802 बोतलों की शराब  गायब होने का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। शुरुआती जांच में इन बोतलों को चूहों द्वारा पी जाने का अजीबोगरीब दावा किया गया था, लेकिन अब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की जांच में मैनपावर आपूर्ति करने वाली एजेंसी को दोषी पाया गया है।

उक्त मामले पर उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट करते हुए कहा कि मेसर्स आरके एंड कंपनी मैनपावर प्राइवेट लिमिटेड नामक प्लेसमेंट एजेंसी ने शराब गायब की और चूहों पर झूठा आरोप मढ़ दिया। मंत्री ने बताया कि इस एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और गायब शराब की कीमत की वसूली भी इसी एजेंसी से की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, यह मामला उस वक्त सामने आया जब 1 जुलाई 2025 से झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) ने राज्य की खुदरा शराब दुकानों का संचालन प्लेसमेंट एजेंसियों से अपने नियंत्रण में लेना शुरू किया। हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया के दौरान स्टॉक मिलान में 802 बोतल शराब कम मिली, जिनके ढक्कनों में कुतरने के निशान थे।

जब दुकानदारों से पूछताछ हुई तो उन्होंने यह हास्यास्पद तर्क दिया कि चूहों ने बोतलों के ढक्कन कुतरे, अपनी पूंछ शराब में भिगोई और चाट-चाटकर सारी शराब पी गए। जांच टीम को यह दावा बेहद संदिग्ध लगा, जिसके बाद विस्तृत जांच कराई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में सामने आया कि यह पूरा खेल आरके एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रचा गया था, जो 31 जून 2025 तक धनबाद में मैनपावर सप्लाई का जिम्मा संभाले हुए थी। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस एजेंसी की लापरवाही और धोखाधड़ी के कारण ही यह मामला सामने आया है, और इसके लिए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close