झारखंड पुलिस ट्रांसफर: दीपावली के ठीक पहले दारोगाओं की जंबो ट्रांसफर लिस्ट, देखिये किसे कहां दी गयी जिम्मेदारी, यहां देखिये लिस्ट

Jharkhand Police Transfer: Ahead of Diwali, a jumbo transfer list of sub-inspectors has been released. See who has been assigned where. See the list here.

Jharkhand Police Transfer । दीपावली के ठीक पहले 32 दारोगाओं का तबादला आदेश जारी हुआ है। इसमें विभिन्न थानों, ओपी, महिला थाना, यातायात थाना और पुलिस केंद्र में पदस्थापित उप निरीक्षकों (एसआई) को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।देवघर जिले में ये सबसे बड़ी तबादला सूची है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसपी ने सभी बदले गए अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापित स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया है। यह आदेश जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारू बनाने के उद्देश्य से लिया गया बताया जा रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबा मंदिर थाना को मिला नया प्रभारी

एसपी सौरभ ने जारी आदेश में इंस्पेक्टर रवि ठाकुर को बाबा मंदिर थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। यह पद पिछले कुछ दिनों से रिक्त चल रहा था। रवि ठाकुर इससे पहले पुलिस लाइन में पदस्थ थे। बाबा धाम जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को देखते हुए यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

मुख्य तबादले इस प्रकार हैं

नई पदस्थापना सूची के अनुसार –

• ओम प्रकाश सिंह को नगर थाना से मधुपुर थाना भेजा गया है।

• ललित खालको अब नगर थाना से जसीडीह थाना में पदस्थ होंगे।

• सुखनाथ लोहरा, जो महिला थाना में थे, उन्हें देवघर पुलिस केंद्र भेजा गया है।

• इलियास लकड़ा को मोहनपुर थाना से जसीडीह थाना में स्थानांतरित किया गया है।

• जंग बहादुर सिंह, रिखिया थाना से पुलिस केंद्र देवघर भेजे गए हैं।

• जगत दुबराज तियू को रिखिया थाना से चितरा थाना में पदस्थ किया गया है।

• राम अनुप प्रसाद, चितरा थाना से नगर थाना में स्थानांतरित हुए हैं।

• साहेबराम किस्कु को महिला थाना देवघर भेजा गया है।

• मोहम्मद औरंगजेब अब मधुपुर थाना से पालोजोरी थाना में रहेंगे।

• अंकिता सिंह को डीसीबी शाखा से महिला थाना में पदस्थ किया गया है।

• वहीं, अशोक कुमार को यातायात थाना से पथरौल थाना भेजा गया है।

अन्य उल्लेखनीय बदलाव

• मनोरंजन महतो को करौं थाना से अनुसंधान विंग में पदस्थ किया गया है।

• विपिन कुमार अब पुलिस केंद्र से अपराध विश्लेषण एवं नियंत्रण विंग में कार्य करेंगे।

• माइकल कोड़ा और महेन्द्र बैठा को भी अनुसंधान विंग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

• संजय कुमार टू को बाबा मंदिर थाना से मधुपुर थाना में भेजा गया है।

• कमलेश राम, जो बाबा मंदिर थाना में थे, अब पुलिस केंद्र देवघर में पदस्थ होंगे।

पुलिस व्यवस्था में तेजी लाने की कोशिश

एसपी सौरभ ने कहा कि यह बदलाव कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने और थानों के कामकाज को गतिशील करने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में बढ़ते आपराधिक मामलों और त्योहारों को देखते हुए पुलिस टीम को नए सिरे से संयोजित किया गया है, ताकि नियंत्रण और गश्त व्यवस्था बेहतर की जा सके।

Related Articles

close