Jharkhand Police Transfer: झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 41 इंस्पेक्टरों का तबादला, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

Jharkhand Police Transfer: Major reshuffle in Jharkhand Police; 41 inspectors transferred; Police Headquarters issues order.

Jharkhand Police Transfer। झारखंड पुलिस महकमे में देर शाम बड़ी संख्या में प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर के 41 इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें एक जिले से दूसरे जिले तथा विभिन्न पुलिस वाहिनियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीजीपी के आदेश के बाद जारी हुई सूची

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानांतरण सूची पुलिस महानिदेशक (DGP) के अनुमोदन के बाद जारी की गई। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मानवाधिकार की ओर से सोमवार को आधिकारिक आदेश जारी किया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई जिलों और वाहिनियों में बदली जिम्मेदारी

तबादला सूची में शामिल इंस्पेक्टरों को राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा अलग-अलग पुलिस इकाइयों और वाहिनियों में नई जिम्मेदारी दी गई है। विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समय पर योगदान देने के निर्देश

आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी निर्धारित समय के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी को प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट…

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close