Jharkhand Police Transfer: एसएसपी ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट, इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखिये किसे कहां दी गयी जिम्मेदारी
Jharkhand Police Transfer: SSP issues transfer list; these Station House Officers (SHOs) have been transferred—see who has been assigned responsibility where.

Police Transfer। पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने तीन थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए नए पदस्थापन का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, झरिया थाना में पदस्थापित जेएसआई बिट्टू कुमार को पाथरडीह थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक पाथरडीह थाना प्रभारी रहे अंशु झा का तबादला कर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
इसी तरह बैंक मोड़ थाना में पदस्थापित अभय कुमार को बरोरा थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार का स्थानांतरण कर उन्हें सोनारडीह थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।उधर, सोनारडीह थाना के प्रभारी दिलीप पाल को स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि यह प्रशासनिक बदलाव जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न थाना क्षेत्रों में बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।
किसे कहां मिली जिम्मेदारी
• बिट्टू कुमार → थाना प्रभारी, पाथरडीह थाना
• अभय कुमार → थाना प्रभारी, बरोरा थाना
• साधन कुमार → थाना प्रभारी, सोनारडीह थाना
• अंशु झा → पुलिस लाइन
• दिलीप पाल → पुलिस लाइन












