Jharkhand Politics : झारखंड में एनडीए में फूट? विपक्ष ने उठाए सवाल…भाजपा ने किया पलटवार

Jharkhand Politics : Split in NDA in Jharkhand? Opposition raised questions...BJP retaliated

रांची: झारखंड में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के भीतर तालमेल की कमी साफ नजर आ रही है। न कोई रणनीतिक बैठक हो रही है और न ही विपक्ष के तौर पर कोई मजबूत धार दिखाई दे रही है। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी एनडीए बिखरा हुआ नजर आ रहा है।

विपक्ष के आरोप: भाजपा में समन्वय की भारी कमी

कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने आरोप लगाया कि एनडीए के भीतर ही नहीं, भाजपा के अंदर भी समन्वय की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी, सीपी सिंह, चंपई सोरेन और नवीन जायसवाल सभी अलग-अलग बयान दे रहे हैं और सभी का अपना-अपना खेमा बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजद विधायक सुरेश पासवान ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए के अंदर कोई एकता नहीं बची है और पूरा देश इसे देख रहा है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार मजबूती से काम कर रही है और इसे कोई गिरा नहीं सकता। उनके मुताबिक, हेमंत सोरेन सरकार सामाजिक न्याय और विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है।

भाजपा ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

विपक्ष के इन आरोपों पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। भाजपा विधायकों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और सत्ता पक्ष को इस पर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हजारीबाग विधायक ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और झारखंड के विकास के लिए काम कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सत्ता पक्ष को भाजपा की फिक्र छोड़कर अपनी सरकार की कार्यप्रणाली पर ध्यान देना चाहिए।

क्या झारखंड में राजनीतिक समीकरण बदलेंगे?

झारखंड में इस समय राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। जहां एक तरफ एनडीए में आंतरिक खींचतान की खबरें हैं, वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन मजबूत दिखाने की कोशिश कर रहा है। अब देखना होगा कि झारखंड की राजनीति में आगामी महीनों में क्या नए समीकरण बनते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close