झारखंड : रामगढ़ हादसे पर गरमाई सियासत…बाबूलाल मरांडी बोले– “यह हादसा नहीं, सरकारी संरक्षण में हत्या है”

Politics heated up over Ramgarh accident: Babulal Marandi said- “This is not an accident, it is murder under government protection”

रामगढ़ के करमा प्रोजेक्ट हादसे को लेकर झारखंड की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस दुर्घटना को “सरकारी संरक्षण में हुई हत्या” करार दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और सरकारी निकम्मेपन का भयावह परिणाम है।

मरांडी ने कहा कि करमा प्रोजेक्ट में अवैध कोयला खनन के दौरान हुई चाल धंसने की घटना, जिसमें कई श्रमिकों के दबे होने की आशंका है, ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए फंसे हुए मजदूरों की सलामती की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग और बोकारो जैसे क्षेत्रों में अवैध खनन का काला कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है और सरकार आंखें मूंदे बैठी है। जब इस धंधे को पुलिस और प्रशासन का संरक्षण मिल रहा हो, तो फिर दोषियों से जवाब कौन मांगे?”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीसीएल द्वारा बंद की गई खदान को माफियाओं ने फिर से चालू कर दिया, और वह भी सरकार की नाक के नीचे। मरांडी ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की और कहा कि अब इस “मौत के सिलसिले” को रोका जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close