झारखंड : रांची ACB का बड़ा एक्शन…आय से अधिक संपत्ति मामले में स्निग्धा सिंह से लंबी पूछताछ, जवाबों से संतुष्ट नहीं जांच टीम!

Jharkhand: Your plate has become more expensive in Ranchi... The LPG crisis has spoiled the taste of hotels and restaurants, with menus shortened and prices rising by up to 20%.

Ranchi ACB Inquiry :  तहत आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच तेज हो गई है। इसी कड़ी में सोमवार को ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह से लंबी पूछताछ की गई। जांच एजेंसी ने कई वित्तीय लेनदेन को लेकर सवाल उठाए, जिन पर संतोषजनक जवाब नहीं मिल सके।

Ranchi ACB Inquiry के दौरान एसीबी अधिकारियों ने स्निग्धा सिंह से उनके व्यक्तिगत बैंक खातों में हुए ट्रांजैक्शन, विभिन्न कंपनियों में आए पैसों और अलग-अलग तारीखों में किए गए ट्रांसफर की विस्तृत जानकारी मांगी। एजेंसी का मुख्य फोकस बड़े वित्तीय लेनदेन और उनके स्रोतों की जांच पर रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम ने विनय सिंह और स्निग्धा सिंह के निजी खातों के साथ-साथ उनकी कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड भी खंगाले हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि खातों में आई बड़ी रकम कहां से आई और उसे किन-किन खातों में ट्रांसफर किया गया।

पूछताछ के दौरान कई अहम सवालों पर स्निग्धा सिंह ने चुप्पी साध ली, जबकि कुछ मामलों में स्पष्ट जवाब देने से बचती रहीं। अधिकारियों का मानना है कि कई बिंदुओं पर अभी भी स्पष्टता नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close