झारखंड : रावण दहन और दुर्गा पूजा विसर्जन पर बारिश का खतरा…झारखंड में भारी बारिश अलर्ट जारी

रांची और झारखंड के मौसम में अक्टूबर की शुरुआत बारिश के साथ होने वाली है। मौसम विभाग ने 1 से 4 अक्टूबर तक लगातार बारिश की संभावना जताई है। विशेषकर 3 और 4 अक्टूबर को रांची, संथाल परगना और आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जो राज्य के मौसम को प्रभावित करेगा। अंडमान सागर में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते यह सिस्टम 2 अक्टूबर को पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम खाड़ी की ओर बढ़ेगा और 3 अक्टूबर तक दक्षिण ओड़िशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट को पार कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने रावण दहन (2 अक्टूबर) और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन (3 अक्टूबर) के दौरान बारिश की संभावना जताई है। रावण दहन के दिन हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जिससे दशहरा कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है। 3 अक्टूबर को विसर्जन के दौरान भी बारिश का खतरा रहेगा।

राज्य के कई जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट है। देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज और जामताड़ा सबसे अधिक प्रभावित रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वह दशहरा और दुर्गा पूजा के दौरान यात्रा और आयोजन करते समय सावधानी बरतें। लोग अपने कार्यक्रम और बाहरी गतिविधियों की योजना बारिश और तेज हवाओं के हिसाब से बनाएँ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close