झारखंड स्कूल छुट्टी ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग ने स्कूलों छुट्टी की लिस्ट में किया बदलाव, अब स्कूलों की छुट्टियां बढ़ायी गयी, आदेश जारी…

Jharkhand School Holidays Breaking: Education Department changed the list of school holidays, now school holidays have been extended, orders issued...

Jharkhand Holiday News: झारखंड में स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए वर्ष -2025 के लिए छुट्टी की नयी लिस्ट जारी कर दी है। यह संशोधित अवकाश तालिका सभी श्रेणी के स्कूलों अर्थात प्राथमिक, माध्यमिक तथा प्लस टू स्कूलों में लागू होगी। इसके तहत स्कूलों में वर्ष 2025 में 62 दिनों का अवकाश रहेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले छुट्टी की लिस्ट 24 दिसंबर को भी शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किया गया था। लेकिन अब उसमें संशोधन किया गया है। गर्मी की छुट्टी 22 मई से दो जून तक निर्धारित थी। अब गर्मी की छुट़्टी 22 मई से चार जून तक होगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2025 में कुल 62 दिन का अवकाश 

संशोधित कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2025 में सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में कुल 62 दिनों का अवकाश रहेगा. यह नियम प्राथमिक, माध्यमिक और प्लस टू श्रेणी के सभी स्कूलों में लागू होगा. इससे पहले, झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 24 दिसंबर को एकीकृत वार्षिक अवकाश तालिका जारी की थी, जिसमें यह संशोधन किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

स्कूलों में राष्ट्रीय पर्व मनाना अनिवार्य

विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मौसम को देखते हुए गर्मी व शीतकालीन अवकाश की तिथि में संशोधन किया जा सकता है. पत्र में कहा गया है कि विद्यालयों में राष्ट्रीय पर्व मनाना अनिवार्य होगा. राष्ट्रीय पर्व को छोड़ कर किसी अन्य अवसर पर बच्चे रैली/प्रभात फेरी में शामिल नहीं होंगे. जिला व राज्य स्तर से दिये गये आदेश या शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश से कोई विशिष्ट दिवस/समारोह आयोजित किये जाते हैं, तो इसे विद्यालय संचालन की अवधि समाप्त (अपराह्न तीन बजे) होने के बाद किया जाये।

 

सभी स्कूलों के लिए एक समान कैलेंडर

राज्य के प्राथमिक से लेकर प्लस टू उच्च विद्यालय तक के लिए एकसमान अवकाश कैलेंडर जारी किया गया है. अवकाश तालिका सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों पर लागू होगी. आवासीय विद्यालयों को इसमें शामिल नहीं किया गया है. शिक्षा विभाग द्वारा अधिसूचित उर्दू विद्यालयों में साप्ताहिक अवकाश रविवार की जगह शुक्रवार को होगा।

 

रविवार को छोड़ कर दिया गया अवकाश

अवकाश तालिका में घोषित 62 अवकाश में उन पर्व-त्योहार को शामिल नहीं किया गया है, जिनकी तिथि रविवार है. इनमें गर्मी की छुट्टी व शीतकालीन अवकाश की तिथि में आनेवाले में रविवार के अलावा अन्य पर्व-त्योहार भी शामिल है।

Related Articles

close