झारखंड: SDO का पत्नी से मार्निंग वाक को लेकर हुआ विवाद, फिर पत्नी ने उठा लिया ये खौफनाक कदम, हालत नाजुक

Jharkhand: SDO had a dispute with his wife regarding morning walk, then wife took this dreadful step, condition critical

Jharkhand News: एसडीओ की पत्नी ने खुद को आग लगी है। घटना में एसडीओ खुद भी घायल हो गये हैं। पत्नी को गंभीर हालत में बोकारो भेजा गया, हालांकि वहां से उन्हें रांची रेफर कर दिया गया है। घटना हजारीबाग का है, जहां एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी (37) ने सुबह 7:30 बजे सरकारी क्वार्टर में आग लगा ली।

जानकारी के मुताबिक अनिता कुमारी करीब 70% जल गई हैं। उनकी हालात गंभीर है। उन्हें बचाने गए एसडीओ के दोनों हाथ जल गए हैं। बोकारो जनरल अस्पताल के बर्न यूनिट के बाद अब उनका रांची में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि आवास में रंग-रोगन का काम चल रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी वजह से पत्नी को मॉर्निंग वॉक पर जाने से मना करने पर विवाद हुआ। दोनों में विवाद हो गया, जिसके बाद अचानक उसने आवास परिसर में रखे पेंट के तेल को छिड़कर आग लगा ली। अनिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वहां से बेहतर इलाज के लिए बोकारो भेजा गया। जानकारी के मुताबिक एसडीओ अशोक कुमार और अनिता कुमारी के शादी 2011 में हुई थी।

दोनों पति पत्नी में पिछले कई दिनों से दोनों में विवाद चल रहा है। दंपती का एक बेटा (9) और एक बेटी (5) है। अनिता का मायका चतरा के पिंडारपुन गांव में है। मायके से भी रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए हैं। फिलहाल पत्नी अनिता की स्थिति अच्छी नहीं है। डाक्टरों की तरफ से उनका ICU में इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close